सिंगरौली बिलौजी में जर्जर पानी टंकी का हिस्सा गिरा:लोग बोले-हम कई सालों से हटाने की मांग कर रहे थे, कार्रवाई नहीं हुई

सिंगरौली नगर निगम क्षेत्र के बिलौजी इलाके में शनिवार सुबह एक पुरानी पानी की टंकी का हिस्सा अचानक गिर गया। घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि उस समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

लंबे समय से जर्जर हालत में टंकी

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पानी की टंकी 1992 से बंद पड़ी है और पिछले कई सालों से जर्जर स्थिति में है। रखरखाव के अभाव में इसके कई हिस्से पहले भी टूटकर गिर चुके हैं। टंकी सड़क किनारे घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है, जिससे इसके गिरने की स्थिति में गंभीर हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ढांचा लगातार खतरा बना हुआ है।

शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं

निवासियों ने बताया कि वे कई बार नगर निगम और संबंधित विभाग को इस समस्या की जानकारी दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। केवल आश्वासन ही मिले हैं। घटना के बाद लोगों ने टंकी को तत्काल ध्वस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी तरह की जनहानि से बचा जा सके।

  • Related Posts

    Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिंगरौली बिलौजी में जर्जर पानी टंकी का हिस्सा गिरा:लोग बोले-हम कई सालों से हटाने की मांग कर रहे थे, कार्रवाई नहीं हुई

    Hello world!