समाचार विवरण
सिंगरौली के गनियारी में निकली 551 मीटर लंबी चुनरी यात्रा:महिलाओं और बच्चों ने उत्साह से लिया भाग, जयकारों से गूंजा इलाका
सिंगरौली SingrauliNews.Com

सिंगरौली के गनियारी में निकली 551 मीटर लंबी चुनरी यात्रा:महिलाओं और बच्चों ने उत्साह से लिया भाग, जयकारों से गूंजा इलाका

📍 सिंगरौली   |   🕒 19 Oct 2026 03:59 AM

रविवार को सिंगरौली के केशव नगर गनियारी में नौ दुर्गा उत्सव समिति ने भव्य चुनरी यात्रा निकाली। 'जय माता दी' के जयकारों के साथ शुरू हुई इस यात्रा में महिलाओं और बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया। पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल रहा और रास्ते में कई जगह फूलों से स्वागत किया गया।

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. डीके मिश्रा ने बताया कि समिति 2016 से यह यात्रा निकाल रही है। इस साल भी 551 मीटर लंबी चुनरी यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु स्वेच्छा से चुनरी दान करते हैं। यात्रा नगर भ्रमण के बाद केशव नगर के दुर्गा पंडाल में खत्म हुई, जहां चुनरी को प्रसाद के रूप में बांटा गया।

यह यात्रा काली मंदिर से शुरू होकर हनुमान मंदिर रोड, हरिहर फव्वारा, तुलसी मार्ग और अंबेडकर चौक से गुजरी। गनियारी केशव नगर स्थित दुर्गा पंडाल पहुंचने पर समिति ने भव्य आरती की और प्रसाद बांटा। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात था।