सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में खोड़री निवासी रामाधार साकेत (28) और चुड़ियापाठ बिंदुल निवासी बृहस्पति शाह (60) की जान चली गई। मृतक महिला का बेटा मिथिलेश समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
माड़ा के ढेका गांव के पास हुए इस हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।
हादसे वाली जगह सुनसान थी, जिस कारण घायलों को काफी देर तक मदद नहीं मिल पाई। वे सड़क पर पड़े रहे। बाद में वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह टक्कर दोनों बाइक की आमने-सामने भिड़ंत से हुई लगती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगी।